हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी जिससे युवक घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि नरेंद्र पुत्र बरन सिंह निवासी बाबूगढ़ जैसे ही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के में चौराहे के पास बागड़पुर रोड पर पहुंचा तो पैदल आए बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी। इस दौरान नरेंद्र घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसने जांच शुरू कर दी।
























