हर्ष विहार में फायरिंग का मामला: सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के हर्ष विहार में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच फायरिंग भी हुई। फायर करने वालों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आखिर में आ रहा एक युवक अपनी बेल्ट में कुछ फंसा रहा है। हालांकि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
मामला गुरुवार की शाम का है जब घर में घुसकर तीन नकाबपोशों ने फायरिंग की जिसके बाद घर में मौजूद सदस्य इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों नकाबपोश मौके से फरार हो गए जिनका सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606





























