👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दोताई में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला मंगलवार की शाम का है जब एक युवक गांव के बाहर स्थित जंगलों की ओर जा रहा था। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद युवक को घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





























