हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एनडीटी के आदेशों को लेकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पटाखों व आतिशबाजी के उत्पाद, परिवहन, भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध है जिस कारण कारोबारियों ने अपने-अपने कारोबार को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है।
पटाखों व आतिशबाजी के उत्पादन, बिक्री व भंडारण का ऐसा केंद्र था, जहां दीपावली पर्व पर करीब चार सौ कि.मी की परिधि के क्षेत्र से दुकानदार हापुड़ आता था। आतिशबाजी बिक्री के साथ-साथ अनेक छोटी-बडी निर्माण यूनिटें लगी थी। प्रदुर्षण के कारण अब एनसीआर क्षेत्र में पटाखों व आतिशबाजी के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध है।
बताते हैं कि आतिशबाजी के कारोबार से जुड़ी अनेक यूनिटें गंगा पार गजरौला व अमरोहा क्षेत्र में स्थानांतरित हो गई है, जहां तेजी से उत्पादन हो रहा है और भंडारण किया जा रहा है। इस बात की प्रबल सम्भावनाएं है कि गंगा पार इलाके से दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की तस्करी कर बिक्री हेतु हापुड़ लाई जाएगी। जिला प्रशासन व पुलिस को इस ओर कड़ी नजर रखने की जरुरत है।
हापुड़: 5 अक्टूबर (दशहरा पर्व पर) सुबह 9:00 बजे Studio-1 Unisex Gym का होगा उद्घाटन


























