
गंगा पार से हो रही है पटाखों की तस्करी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली व एनसीआर में पटाखों व आतिशबाजी के निर्माण संग्रह व परिवहन तथा बिक्री पर प्रतिबंध होने के कारण गंगा पार इलाके से आतिशबाजी की तस्करी हो रही है।
गंगा पार अमरोहा जनपद में पटाखे व सुतली बम, आतिशबाजी निर्माण की अनेक यूनिट लगी है तथा अन्य निर्माण यूनिट से भी आतिशबाजी का आयात किया जा रहा है। गंगा पार जनपद अमरोहा में गोदाम आतिशबाजी के स्टॉक से लबालब भरे पड़े हैं। इन्हीं गोदाम से पटाखों की तस्करी एनसीआर में की जा रही है।
चार पहिया वाहनों व कैंटर आदि में कार्टून बनाकर पटाखों का परिवहन किया जा रहा है यदि पुलिस बृजघाट पुल पर निगरानी बढ़ा दे तो तस्करी को रोका जा सकता है।
दिवाली, भाईदूज व शादी पर बजट में तैयार कराए गिफ्ट हैंपर: 8267052526 या 8882657514


































