हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव दस्तोई निवासी एक किसान ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव दस्तोई निवासी शैलेंद्र ने साल 2011 में गांव की रहने वाली मूर्ति देवी से 20 बीघा जमीन को खरीद लिया था जिसके बाद से गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से शैलेंद्र का विवाद शुरू हो गया। 18 सितंबर को जब शैलेंद्र अपने खेतों पर जा रहा था तो रास्ते में ही उस पर व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास किया। निशाना चूकने की वजह से शैलेंद्र बाल-बाल बच गया जिसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035

























