👁 0 views Views
गढ़ मेले में फायर अफसर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाले मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानें सज गई। आग लगने की सम्भावित घटनाओं को रोकने के लिए दमकल विभाग के सीएफओ एवं डीएसओ ने संयुक्त रुप से चैकिंग अभिय़ान चलाया।
इस दौरान संयुक्त टीम ने दुकानों पर जाकर गैंस के चूल्हे, उनके पाइप, गैस सिलेंडर आदि की चैकिंग की ओर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सभी अग्निशमन यंत्र, बालू, पानी आदि रखें। इसके अतिरिक्त फायर माक ड्रिल भी कराई गई और लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur






























