👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले तीन हथियारबंद तीन बदमाशों को पुलिस ने जेल पहुंचा दिया। यह मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का है। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजपाल सिंह तोमर पुलिस दल के साथ चैकिंग कर रहे थे कि एक कार में सवार बदमाशों ने पुलिस दल पर फायर कर दिया पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों को धर दबोचा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक कार दो तमंचे कारतूस व खोखा कारतूस तथा चाकू बरामद किया है। आरोपी जनपद बुलंदशहर के गांव चांदपुर का दीपक उर्फ दीपू, देवीपुरा का चंद्र पाल उर्फ चंदा तथा शेखपुर गढ़वा का जितेंद्र है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*


























