👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में सोमवार की शाम को टायर बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए.
यूपीएसआईडीसी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब टायर बनाने की एक फैक्ट्री में किन्हीं कारणों से आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगने से काला धुआं उठने लगा और लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया. सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. बता दें कि धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन फैक्ट्रियों में आग लगने की वजह से भारी नुकसान हो रहा है. ऐसे में एक फायर स्टेशन बनाने की मांग की जा रही है.




























