👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में शनिवार को असामाजिक तत्वों ने बाबूगढ़ छावनी के मेन चौराहे के पास तलाब में मौजूद झाड़ियों में आग लगा दी. आनन-फानन में पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान बाबूगढ़ नगर पंचायत चैयरमेन जगजीत सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे.
बता दें कि कब्रिस्तान के पास तालाब में असामाजिक तत्वों की शरारत से इलाके में हड़कंप मच गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.




























