हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोटला मेवतियान में स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में बुधवार की सुबह आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी जिसने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मामला हापुड़ का है जहां बुधवार की सुबह प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कवायद शुरू कर दी। आस-पास मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए। आपको बता दें कि गोदाम में आग लगी तो धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और फायर विभाग को मामले से अवगत कराया। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















