हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाहरीदरी मैदान में खड़े एक मिनी कैंटर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर पानी डालकर उसे काबू में किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जान-हानि नहीं हुई। हालांकि व्यापारी का नुकसान हो गया।
गढ़ के चीनी व मैदा व्यापारी आशीष गर्ग ने बताया कि उनका चीनी और मैदा का थोक का व्यापार है जिसके लिए उन्होंने एक मिनट ट्रक खरीदा हुआ है। मंगलवार को मिनी ट्रक सामान लेकर जैसे ही बारहदरी मैदान पहुंचा तो संदिग्ध परिस्थितियों में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन प्रभारी विजेंद्र पवार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुई है। आपको बताते चलें कि इस दौरान व्यापारी का नुकसान हो गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























