
इनवर्टर की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित इनवर्टर की एक दुकान में सोमवार को आग लगने से हाहाकार मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पिलखुवा में रामलीला मैदान के सामने स्थित श्री बालाजी स्टील नाम की दुकान में इनवर्टर बैटरी का काम होता है जिसके संचालक महेश है। मामला सोमवार की सुबह का है जब दुकान में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचाया व दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने पर तीन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग को फैलने से पहले ही विभाग ने काबू में कर लिया। आसपास की दुकान आग की चपेट में आ सकती थी लेकिन उससे पहले ही दमकल विभाग ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग को नियंत्रित कर लिया लेकिन दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि शॉर्टकट के कारण यह आग लगी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























