👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में छपाई करने वाले कारखाने में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाने में रखा 25 हजार रुपए का माल जलकर खाक हो गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
गांव आसपालगढ़ी निवासी मदन मोहन की शिव प्रिंटर्स नाम से अचपलगढ़ी में कारखाना है जहां गुरुवार की देर शाम लोगों ने कारखाने से धुआं निकलते देखा तो तुरंत मदन मोहन को मामले से अवगत कराया। मदन मोहन ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग की टीम को अवगत कराया जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























