हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ के होटल में हुए अग्निकांड के बाद हापुड़ में भी अग्निशमन अधिकारियों ने हापुड़ के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया जहां आग बुझाने के पर्याप्त प्रबंध ना मिलने पर नामचीन होटलों व फैक्ट्रीयों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उचित प्रबंध किए जाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि अग्निशमन विभाग ने कुछ समय पहले भी कुछ होटलों को नोटिस जारी किए थे लेकिन उसके बाद भी नोटिस का कुछ खास प्रभाव नजर नहीं आया।
अब जिन होटलों को नोटिस जारी किया गया है। वह है: होटल धर्मा रेलवे रोड, होटल ग्रीन पैलेस गढ़ रोड, वाटिका रिजॉर्ट निजामपुर बाईपास, प्रकाश एजेंसी दिल्ली रोड, होटल पैराडाइज गढ़ रोड, उत्सव होटल एंड रेस्टोरेंट, सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट्स, होटल रॉयल पैलेस, दयाल रीजेंसी एंड होटल गढ़ रोड, आरके होटल, मैसर्स सूर्या एग्रो मार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पटना मुरादपुर, शिखर चंद्र प्रदीप कुमार पटना मुरादपुर, एसके केमिकल्स प्रहलाद नगर गढ़ रोड, मैसर्स अंबिका प्लास्टिक मोदीनगर रोड, मारुति प्लास्टिक मोदीनगर रोड को नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261





























