हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हाल ही में हापुड़ के गोदाम और लखनऊ के होटल में भयंकर आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की आंखें खुल गई है और अब अग्निशमन विभाग ऐसी संस्थानों/भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है जिनके पास आपात स्थिति में आग बुझाने के व्यापक प्रबंध नहीं है। जनपद हापुड़ में 160 संस्थानों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन के पास आग बुझाने के व्यापक प्रबंध नहीं है। इन संस्थानों में हापुड़ के अधिकतर अस्पताल और स्कूल है।
फैक्ट्री और दूसरे संस्थानों को छोड़िए, बल्कि हापुड़ के प्रमुख अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में भी आग बुझाने के व्यापक प्रबंध नहीं है। आग की घटना हुई तो बड़ी जनहानि हो सकती है। ऐसे में अग्निशमन विभाग ने एक बार फिर अभियान चलाकर पिछले तीन दिनों में 160 संस्थानों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विभाग की मानें तो इनके पास आग बुझाने के व्यापक प्रबंध नहीं हैं। विभाग का कहना है कि आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अभी 540 को नोटिस जारी होने हैं। विभाग ने जो नोटिस जारी किए हैं उनमें जनपद के अधिकतर अस्पताल और स्कूल हैं जिनको नोटिस जारी किया गया है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























