हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रेलवे पार्क में गुरुवार की दोपहर को अचानक आग लगने से सूखे पौधे व पत्तियां जल कर राख हो गए। पार्क में कर्मचारियों ने आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर रेलवे पार्क स्थित है। पार्क में सुबह-शाम लोग भ्रमण के लिए आते है। रेलवे पार्क की देखभाल का जिम्मा पार् समिति संभाले है। गर्मी के मौसम के कारण पार्क में जगह-जगह सूखे पौधों व पत्तो के ढेर लगे है। ऐसा प्रतीत होता है कि किंही तत्वों ने बीड़ी, सिगरेट व जलता हुआ कोई टुकड़ा पार्क में फैंक दिया, जो सूखे पत्तों में आग पकड़ ली। आग ने पार्क के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
रेलवे पार्क में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मचारी, पार्क के पदाधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एक जुटता का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया।























