हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के पटना मुरादपुर में स्थित सूर्या एग्री मार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गोदाम के संचालक ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के पश्चात समय रहते आग पर काबू पाया लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

प्रणव आर्य पुत्र पवन कुमार आर्य निवासी न्यू आलोक कॉलोनी मेरठ रोड की हापुड़ पटना मुरादपुर में खल-चूरी बनाने की फैक्ट्री है जहां के गोदाम में रखी लकड़ियों में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी तभी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी तरह की जानहानी नहीं हुई। हालांकि थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























