
जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग, 2 से 3 लाख का हुआ नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में जूते-चप्पल की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखे जूते-चप्पल, फर्नीचर, उपकरण आदि जलकर राख हो गए जिससे दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।
मामला मंगलवार की सुबह करीब 11:00 के आसपास का है जब ग्राम पंचायत धौलाना स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के संचालक दुष्यंत ने बताया कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया जिसने दुकान में रखे जूते-चप्पल, स्टॉक, उपकरण, फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो से तीन लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया था।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























