हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में एक फर्जी पुलिस कर्मी द्वारा सेल्समैन से रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपित फिलहाल पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं।
बता दें कि बरेली निवासी बिजेंद्र सिंह गढ़ के मेला मार्ग स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। 15 अगस्त को बिजेंद्र ठेका बंद होने के कारण दुकान के बराबर में कैंटीन पर बैठा हुआ था। तभी कार में सवार होकर तीन लोग बिजेंद्र के पास पहुंचे और उनमें से आरोपित गोलू ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर बिजेंद्र को ज़बरदस्ती कार में बैठा लिया। आरोप है कि उससे मारपीट कर साढ़े आठ हजार रुपए छीन लिए और उसे गढ़ के स्याना चौपले पर छोड़ कर फरार हो गए।
पीड़ित सेल्समैन बिजेंद्र पुलिस की शरण में पहुंचा और बताया कि आरोपित की गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा था और साथ में टोपी भी रखी हूई थी। पुलिस ने आरोपित गोलू, मूकेश व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033




























