हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सख्ती बरत रही है, परन्तु लोग है कि मानते नहीं। हापुड़ में बफर जोन के इलाकों में चोरी छिपे व्यापारिक गतिविधियां व लोगों का आवागमन जारी है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-144 के तहत तथा शासनादेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मनोज ट्रेडर्स, गढ़ रोड, जय प्रकाश ट्रेडर्स, कुंपाल जनरल स्टोर के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है।

























