हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अग्रवाल महासभा हापुड़ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों की तहरीर के आधार पर वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी व अपशब्द कहने वाले मनु शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अग्रवाल समाज ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को हापुड़ की सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ। फेसबुक पोस्ट में हापुड़ निवासी मनु ने वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही अपशब्द भी कहे… मैसेज वायरल होने के बाद वैश्य समाज के लोगों में गुस्सा बढ़ने लगा। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 (2), 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मनु निवासी हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।




























