👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर में निराश्रित गोवंश को पीटने वाले चार के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गोवंश को पीटने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि गांव शेखपुर में काफी निराश्रित गोवंश रास्ते पर घूमते हैं। शनिवार की दोपहर को चार ग्रामीणों ने मिलकर एक गोवंश को लाठी-डंडों से पीटा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके साथ भी अभद्रता कर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540






























