हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की रात को पेंट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया जब शहर के दो पेंट वालों के यहां एक प्रतिष्ठित कंपनी की टीम के साथ पुलिस ने छापा मारा और इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा बाल्टी नकली पेंट बरामद हुआ। इस दौरान हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में पुल के नीचे गौतम पेंट्स एंड हार्डवेयर स्टोर और मेरठ रोड की मोदीनगर मोड़ पर स्थित अमन एंड विनीत सागर पेंट हाउस पर छापा मारा गया जहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। (Asian Paint) #AsianPaint
एशियन पेंट्स के ऑथराइज रिप्रजेंटेटिव ने बताया कि कंपनी को लगभग एक हफ्ते शिकायत मिली की कुछ दुकानों पर एशियन पेंट्स की पैकिंग में नकली पेंट ग्राहकों को बेचा जा रहा है। कंपनी ने अपनी टीम को जांच सौंप दी। टीम के खुफिया तंत्र ने बड़े ही समझदारी के साथ मामले का पता लगाया और जानकारी हापुड़ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को दी। कंपनी द्वारा मिली शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को सौंप दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई और शुक्रवार को आखिरकार धंधेबाज चुंगल में फंस गए। एशियन पेंट्स की टीम ने हापुड़ कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर छापामारी की और दो दुकानों पर नकली पेंट बरामद किया। गौतम पेंट्स एंड हार्डवेयर स्टोर से तीन और अमन एंड विनीत सागर पेंट हाउस से दस बाल्टी नकली एशियन पेंट बरामद किया गया है। कुल मिलाकर 13 बाल्टी नकली एशियन पेंट बरामद किया गया है जिसकी बाल्टी हूबहू असली एशियन पेंट की बाल्टी से मिलती जुलती है। आरोप है कि ये दुकानदार लोगों को एशियन पेंट के नाम पर नकली पेंट थमा देते थे। ग्राहक को पहचान न होने की वजह से वह ठग लिया जाता था। पुलिस मामले में दो लोगों को गिराफ्तार कर कोतवाली ले आई है और उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह पेंट आया कहां से और किस-किस को सप्लाई किया जाता था? इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शहर में और कौन-कौन पेंट वाले हैं जो कि नकली पेंट का अवैध कारोबार कर रहे हैं। रेड की जानकारी शहर में आग की तरह फैल गई और शहर के कई पेंट वाले समय से पहले ही दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। पुलिस और टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

























