हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत मौहल्ला शिवनगर में तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। मामले में मृतक के पति ने दो व्यापारियों रामगंज निवासी मोहनलाल व रामदास पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिवनगर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी विमलेश एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर नौकरी करती थी। बुधवार रात विमलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रामगंज निवासी मोहनलाल, रामदस व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भाजपा नगर अध्यक्ष हापुड़ (उत्तरी) विनित दीवान का ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:
























