हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के कपूरपुर निवासी निर्दोष राणा के खिलाफ गाजियाबाद के विजयनगर थाने में दरोगा भर्ती के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। नौकरी का झांसा देकर 55 लाख की ठगी करने के मामले में गाजियाबाद की विजयनगर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। यह आरोपी खुद को या अपने रिश्तेदार को जज, सीएमओ तथा सेना से जुड़ा बताते हैं।
Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
बता दें कि हाल ही में बुलंदशहर के गांव शरीबपुर भैरोली निवासी अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह और उसका भाई वर्तमान में गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर बागू में रहते हैं और दोनों को ही नौकरी की तलाश है। उनकी मुलाकात जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कपूरपुर निवासी निर्दोष राणा से हुई जिसने खुद को सेना का अधिकारी बताया और पीड़ित की सरकार नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपों के अनुसार निर्दोष ने अजित व उसके दो भाइयों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 15 लाख रुपए ले लिए लेकिन सरकारी नौकरी नहीं लगवाई जिसके बाद विजयनगर पुलिस ने हापुड़, शामली व अन्य क्षेत्रों के गैंग से सदस्य के कुल 20 लोगों के खिलाफ नौंकरी के नाम पर 55 लाख ऐंठने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053























