हापुड़, (ehapurnews.com): EHapurNews की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। कुछ नौजवानों ने रविवार को विधायक लिखी एक कार की बोनट पर केक काटा और धारा-144 व कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई थी जिसकी खबर को EHAPUR NEWS ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले में संज्ञान लेते हुए हापुड़ पुलिस ने कार्रवाई की है और 10 से ज्यादा लोगों क खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें रविवार दोपहर तहसील चौपले से अतरपुरा चौराहा जाने वाले रास्ते की ओर पंजाब नेशनल बैंक के सामने कुछ नौजवानों ने सड़क पर बीजीपे विधायक लिखी गाड़ी खड़ी कर बर्थडे केक काटा था और कोविड गाइडलाइंस व हापुड़ जिलाधिकारी द्वारा लगाई गई धारा-144 का उल्लंघन किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188,269,270 व 341 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
























