हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रतिबंध के बावजूद भी पॉलिथीन का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। पिलखुवा में गुरुवार को नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो किलो पॉलिथीन जब्त कर तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा का यह अभियान एनएच 9 स्थित चंडी मंदिर चौराहा से लेकर बस स्टैंड तक चलाया गया जिससे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश कुमार, राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, चरण सिंह आदि शामिल हुए।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700


























