गाड़ी पर स्टंट करने पर 12 हजार रूपए का अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):युवकों को दो गाड़ियों पर स्टंट करना भारी पड़ा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने दोनों गाड़ियों पर 12 हजार रूपए का अर्थदण्ड आरोपित कर दिया।
जनपद हापुड़ में कुछ युवकों का दो कार की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंग व स्टंट करने संबंधित फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त दोनों कारों का क्रमशः 7000 व 5000 रुपये (कुल 12,000/- रुपये) का चालान किया गया।
हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























