मारपीट करने वाले चार सगे भाइयों पर आठ-आठ सौ रुपए का अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में 04 अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
वर्ष 1999 में अभियुक्त 1. विनोद, 2. पृथ्वी, 3. प्रमोद व 4. प्रभात पुत्रगण भोला निवासीगण ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ द्वारा मारपीट करने के सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/1999 धारा 323,504 भादवि थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 15.02.2024 को माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 8,00-8,00/- रूपये (कुल 3200/- रूपये)के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधियों1. विनोद पुत्र भोला निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।
2. पृथ्वी पुत्र भोला निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।3. प्रमोद पुत्र भोला निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।4. प्रभात पुत्र भोला निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए





























