
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दो गाड़ियों से जुड़ी स्टंटबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद यातायात पुलिस ने दोनों गाड़ियों का चालान कर दिया। एक गाड़ी का 12,000 रुपए और एक गाड़ी का 16,000 रुपए का चालान किया है। कुल 28,000 रुपए का चालान किया गया। पुलिस की अपील है कि कोई भी स्टंटबाजी ना करें लेकिन उसके बावजूद भी स्टंटबाजी का दौर जारी है और लगातार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद यातायात पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए चालान कर कार्रवाई की है।
हापुड़ में सोमवार को दो गाड़ियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। गाड़ियों की खिड़की से निकलकर युवा स्टंट कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों के चालान कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि कोई भी नियमों का उल्लंघन न करें।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























