
वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन, विधायक ने सौंपा चेक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गांव सरूरपुर आरोह फाउंडेशन और भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वाधान में ग्राम सरूरपुर ब्लॉक सिंभावली में वित्तीय साक्षरता कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे SBI बैंक मैनेजर मुकेश कुमार और आरोह फाउंडेशन से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर (DC) अनिल शर्मा, सीएफएल सेंटर गढ़मुक्तेश्वर से फाइनेंशियल काउंसलर कुलदीप कुमार असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर देवराज सिंह FLC रोशन लाल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह तेवतिया विधायक गढ़मुक्तेश्वर एवं कलवा प्रधान व 95 महिलाएं एवं 55 पुरुष कुल लोग 150 शामिल हुए।
उपरोक्त कैंप कार्यक्रम में साइबर अपराध और बैंक से संबंधित स्कीम की जानकारी DC अनिल शर्मा एवं FLC रोशन लाल के द्वारा दी गई जिसमें सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते इत्यादि जानकारी प्रदान की गई जिसमें सरूरपुर के एक व्यक्ति को जीवन ज्योति योजना का लाभ प्राप्त करवाया गया जिसमें विधायक जी SBI बैंक मैनेजर और अनिल शर्मा व सीएफएल सेंटर इंचार्ज कुलदीप कुमार एवं देवराज सिंह के द्वारा लाभ प्रदान कराया गया और कैंप में उपस्थित सभी व्यक्तियों के समक्ष मुख्य अतिथि विधायक एवं DC अनिल शर्मा व कुलदीप कुमार के द्वारा लाभार्थी हसनैन को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया जिसका लाभार्थियों और समस्त ग्राम वासियों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851

























