
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास में एक फाइनेंस कंपनी है जिसके कर्मचारी के घर पर उसकी 16 साल की बेटी 15 मार्च को खाना बनाने गई थी जहां कृष्णकांत उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






























