हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुधवार को फिल्म पठान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। हापुड़ में इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैन में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग फिल्म पठान देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। फिल्म देखने पहुंचे दर्शक ने बताया कि पिक्चर की स्टोरी बहुत बढ़िया है।
एनवाई सिनेमा का कहना है कि लोगों में इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि पहले शो में लगभग 85% तक टिकट बिक गए और शेष के हाउसफुल चल रहे हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ और पिलखुआ के एनवाई सिनेमा में फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है जहां पुलिस का कड़ा पहरा है। हापुड़ में क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला तो पिलखुवा में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा और एसडीएम दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
































