👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने अपनी मां की अस्थियां मंगलवार को गंगा मैया में विसर्जित की।
फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मंगलवार को भारती के प्रांत संयोजक भारत भूषण गर्ग के साथ अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुषमा जोशी की अस्थियां पूर्ण विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच गंगा मैया में विसर्जित की। पंडित गोपी चंद ने माता जी की आत्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार के साथ अस्थियां गंगा की पवित्र धारा के बीच समर्पित कराई ।सुषमा जोशी अपने पीछे एक पुत्र तथा दो पुत्रियां छोड़ कर गई हैं। इस अवसर पर विनय मिश्रा भी उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























