हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदय नगर और रेलवे लाइन के बीच में दीवार लगी है। दीवार के पास बीती रात युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान मोहल्लेवासी विनोद सैनी ने विरोध किया। इसी बीच मोहल्लावासी एकत्र हो गए और अन्य शरारती तत्वों को भी शराब पीने से मना किया जिसके बाद युवकों ने रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर मोहल्लेवासियों पर बरसाने शुरू कर दिए। इसी बीच दोनों पक्षों की मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093




























