हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबागढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कुचेसर चौराहे पर जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है. यहां पुलिसकर्मी की गैर मौजूदगी के चलते वाहन चालकों को ही सड़क पर उतरकर यातायात संभालना पड़ा. इस दौरान वाहन सवारों में नोकझोंक भी हुई.
बता दें कि सोमवार को भी कुचेसर चोपला पर जबरदस्त जाम लगा था जिसके बाद मंगलवार को कुचेसर चोपला पर दिन निकलते ही भारी जाम लग गया और वाहन सवारों में आपस में कहासुनी हो गई. मौके पर कोई पुलिसकर्मी ना होने की वजह से लोगों को गाड़ियों से उतरकर ही मोर्चा संभालना पड़ा. चौकी के सामने लगे जाम को खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया जिसके बाद मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई. जाम में ट्रक,कार, दो पहिया वाहन फंस गए जिससे सभी को बढ़ते तापमान के बीच गर्मी का सामना करना पड़ा. अंदाजा लगाइए कि अगर चौकी के बाहर ही यह स्थिति है तो अन्य जगहों का क्या हाल होगा?
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















