
सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया दीपों का त्योहार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में दीपावली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दी प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में कक्षा द्वितीय एवं द्वितीय एवं तृतीय के भैया बहिनों की दीपावली कार्ड प्रतियोगिता एवं चतुर्थ व पंचम के भैया बहिनों द्वारा थाल एवं दीप सज्जा प्रतियोगिताएं कराई गई। इस कार्यक्रम के प्रमुख विनोद कुमार एवं संयोजिका दीपांशी कलश व शालिनी रहीं। सभी शिशुओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में दीपांशी ने सभी शिशुओं को बताया कि “दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।’ इस अवसर पर सभी शिशुओं द्वारा अपनी-अपनी कक्षा को सुंदर रंगोली बनाकर एवं रंग-बिरंगे झालरों, फूलों एवं दीर्यों से सजाया गया।
अपने विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक कपिल सिंघल (S.M) एवं प्रबंध समिति के सदस्य अशोक बबली ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
अंत में प्रधानाचार्य (राजीव फोगाट) ने शिशुओं को दीपावली के महत्व के विषय में बताया एवं सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें इस पर्व से सदाचार, सहयोग और सद्भावना की प्रेरणा लेनी चाहिए।
20% की छूट के साथ कैटरिंग काउंटर की करें बुकिंग: 8439122080, 8979438434































