👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव भरना में स्थित कृषि रक्षा केंद्र पर खाद की ओवर रेटिंग का मामला सामने आने के बाद केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया है. जिला कृषि अधिकारी ने जांच के बाद यह फैसला लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव सलोनी निवासी सुभाष कुमार भरना स्थित कृषि रक्षा केंद्र से डीएपी लेने गया था जहां तीन कट्टा डीएपी के एवज में 4500 रुपए की मांग की गई जबकि डीएपी के तीन कट्टो की कीमत 4050 रुपए है. ओवर रेटिंग की शिकायत की गई जिसके बाद जांच के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से केंद्र का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























