हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के हरोड़ा भरना रोड पर ईट भट्टे के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान के कुंडल झपट लिए और फरार हो गए. इस दौरान पीड़ित महिला के कान से खून बहने लगा. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई.
बता दें कि रझेटी निवासी अंकिता अपने भाई के साथ खाटू श्याम मंदिर लाडपुर में दर्शन कर बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों की नजर अंकिता के कानों के कुंडल पर पड़ गई जिन्होंने मौका देखकर महिला के कुंडल झपट लिए और फरार होने में कामयाब रहे. इस दौरान महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे छुट्टी दे दी गई. तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















