नन्हे बच्चों में दिखी देशभक्ति की भावना, फोर्स को देख किया सैल्यूट
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नन्हे-मुन्हे बच्चों में भी देशभक्त की भावना देख पैदल गश्त कर रही पैरामिलिट्री तथा पुलिस फोर्स की खुशी का ठिकाना ना रहा। बच्चों ने पुलिस फोर्स को देख सेल्यूट किया। उसके बाद सुरक्षा बलों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। त्योहारों के साथ-साथ चुनाव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स मैदान में है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी पटनीश कुमार के नेतृत्व में फोर्स क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थी। जैसे ही वह बाबूगढ़ के एक मोहल्ले में पहुंचे तो वहां खड़े बच्चों ने सुरक्षा बलों को देखकर सेल्यूट किया। इसके बाद फोर्स ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उनकी प्रशंसा की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























