👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अधीक्षण अभियंता ने बिना सूचना दिए छह घंटे फीडर बंद रखने वाले जेई को नोटिस जारी किया है। मामले की शिकायत के पश्चात नोटिस जारी किया गया है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर के फीडर नंबर 8 से प्रकाश नगर, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, कलेक्टर गंज, रामगंज, रेलवे रोड, असौड़ा हाउस को सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार की सुबह 11:45 बजे इन मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। गर्मी के कारण उपभोक्ता तिलमिला उठे जिन्होंने एमडी कार्यालय से मामले की शिकायत की। सप्लाई बाधित होने की शिकायत के आधार पर अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंता को नोटिस जारी किया है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205






























