हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात नियमों की अनदेखी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं. शुक्रवार की सुबह एक ई रिक्शा की छत पर सवार एक युवक जान जोखिम में डालकर यात्रा करता हुआ नजर आया. गढ़ से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर नवीन मंडी के पास की यह तस्वीर बेहद खतरनाक है जहां संतुलन बिगड़ने से युवक कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है. ऐसे में लापरवाह लोगों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की जरूरत है.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209


























