वसूली के डर से घबराए अपात्रों ने सरेंडर किए राशन कार्ड










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वसूली के डर से घबराए अपात्र हजारों लोग अपने-अपने राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं और अभी भी यह सिलसिला जारी है। राशन डीलर भी अपात्र लोगों को समझा रहे हैं कि राशन कार्ड सरेंडर करने में ही भलाई है। इसके अतिरिक्त राशन डीलर भी चुपचाप अपात्र उपभोक्ताओं  की लिस्ट तैयार कर रहे है जिसे प्रशासन को सौंपा जाएगी। शासन की तरफ से राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई 2022 कर दी गई। इसके बाद अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्डधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कर अपात्रों को ढूंढा जाएगा, उनसे रिकवरी भी होगी। बहरहाल, प्रशासन ने थोड़ी ढील देते हुए ऐसे लोगों को 15 मई तक राशन कार्ड सरेंडर करने का मौका दिया है। खुद से राशन कार्ड सरेंडर करने वाले रिकवरी से बच जाएंगे। गरीबों के राशन पर अमीर लोग डाका डाल रहे हैं, जबकि पात्र लोग सुविधा से वंचित है। सरकार ने अपात्र कार्ड धारकों को अपने कार्ड स्वयं 30 अप्रैल 2022 तक जमा करने को कहा था, लेकिन जिसकी तिथि को बढ़ाकर अब 15 मई 2022 कर दिया गया है। राशन डीलरों से अपात्र लोगों की सूची मांगी गई है। 15 मई के बाद लेखपाल व सचिव अपने हलकों में जाकर अपात्र लोगों को चिन्हित करने का काम करेंगे। जनपद हापुड़ में ऐसे ऱाशन उपभोक्ताओं की लम्बी फेहरिस्त है जो लग्जरी सुविधाओं से लैस है औऱ गरीबों का हक मार कर मुफ्त राशन ले रहे है।

Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122







Related Posts

चलती गाड़ी पर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में नहर वाले…

Read more

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती गाड़ी पर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

चलती गाड़ी पर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

दो करोड़ की आईटीसी दबाए बैठी है हापुड़ नगर पालिका

दो करोड़ की आईटीसी दबाए बैठी है हापुड़ नगर पालिका

पिलखुवा: 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया, वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान

पिलखुवा: 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया, वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान

हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

935 बच्चों के दांतों का परीक्षण

935 बच्चों के दांतों का परीक्षण
error: Content is protected !!