👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती का असर अब नजर आ रहा है. वसूली के डर से अपात्र राशन कार्ड धारक लगातार सरेंडर कर रहे हैं. गढ़ तहसील क्षेत्र में अब तक 510 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं. बता दें कि विभाग ने गत 30 मई तक अपात्र राशन कार्ड धारकों को कार्ड सरेंडर करने की मोहलत दी हुई है. यदि 30 मई के बाद विभाग के अभियान में राशन कार्ड धारक अपात्र पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा सकता है. साथ ही कार्ड पर मिले गेहूं और चावल की कीमत को वसूला जाएगा जिसके चलते लोगों ने कार्ड सरेंडर करने शुरू कर दिए हैं.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























