प्लाईवुड ठिकाने पर कई करोड़ रुपए जीएसटी चोरी की आशंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्लाईवुड के कारोबारियों के तीन ठिकानों पर 6 जनवरी को हुई जीएसटी की रेड के दौरान जब्त दस्तावेजों, कच्ची पर्चियों, लैपटाप तथा अघोषित स्टाक का विभाग गहराई से अध्ययन कर रहा है जिस कारण व्यापारी की मुसीबतें और अधिक बढ़ सकती है। व्यापारी ने अभी तक जीएसटी विभाग में अपनी उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई है।
आपको याद होगा कि विभागीय टीम ने डिप्टी कमीश्नर बीके दीपांकर की अगुवाई में एक पचास सदस्यों की टीम ने हापुड़ की गंगानगर कालोनी के अंशुल कंसल की स्टोन हिल प्रा.लि. तथा गांव खुड़लिया की फैक्ट्री व मनीष मक्खन की शिव शक्ति प्लाईवुड फैक्टरी पर छापा मार कार्रवाई की। उस वक्त डिप्टी कमीश्नर ने स्टोन हिल पर एक करोड़ 8 लाख रुपए की जीएसटी चोरी बताई थी।
विभाग ने जांच पड़ताल के बाद 50 लाख रुपए की अघोषित स्टाक बताया है जिस की जांच अभी चल रही है और कच्ची पर्चियों का अध्ययन भी जारी है। कच्ची पर्चियों में जिन टिम्बर व्यापारियों के नाम दर्ज है उन्हें भी विभाग नोटिस भेजने की तैयारी में लगा है। स्टोन हिल प्रा.लि. के मालिक अंशुल कंसल ने अभी तक जीएसटी दफ्तर में सक्षम अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर कोई स्पष्टीकरण दर्ज नहीं कराया है। हालांकि व्यापारी ने 68 लाख रुपए जमा करा दिए है, परंतु चोरी की आशंका कई करोड़ तक होने की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























