हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश मे चल रहे बाबा के बुलडोजर का खौंफ अब जनपद हापुड़ में भी दिखाई पड़ रहा है और बदमाश जमानत तुड़वा कर पुराने मामलों में जेल जा रहे है।
एक अप्रैल को पिलखुवा के किराना व्यापारी राजीव मित्तल के ठिकाने पर बदमाश आ धमके। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने राजीव मित्तल व उसके बेटे मंयक पर चाकू व गोली चला दी। बाद में मयंक मित्तल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन बदमाशों को जेल भेज चुकी है और तीन अभी भी फरार है।
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा के गांव खटाना का आबिद, थाना धौलाना के गांव समाना का भूरा पुराने मुकद्दमों में जमानत रद्द करा कर जेल जा चुके है। पुलिस आबिद व भूरा को रिमांड पर लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































