हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लगातार हो रहे सड़क हादसों पर विराम लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने एक बीड़ा उठाया है और वह है जागरूकता का. शासन द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए हापुड़ में ट्रैफिक पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है. यातायात पुलिस के टीएसआई विजेंद्र पाठक ने इस अभियान को गति देते हुए गुरुवार को हापुड़ में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों के प्रति अवगत कराया. बता दें कि यातायात दरोगा विजेंद्र पाठक इससे पहले हापुड़ के कई अस्पताल, स्कूलों आदि स्थानों पर जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर चुके हैं. इसी क्रम में दरोगा एफसीआई पहुंचे जहां सभी को ट्रैफिक नियमों के बारे में अवगत कराया. दरोगा ने सभी से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर वाहन, वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर देकर साइड मिरर जरूर देखें. फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें. यातायात पुलिस ने इस दौरान यह भी बताया कि जरा सी लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है. इस दौरान डीपो के प्रबंधक रूपेश कुमार भारद्वाज, परिचालक प्रबंधक अनिल कुमार, सुरेश चौहान, सुनील कुमार, राजेश यादव, संजीव कुमार, अमित कुमार, आनंद कुमार, अमर राठी, नेहा, रश्मि, रचना, प्रेरणा आदि कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















