हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ के बिजली घरों में चूहे ने इस तरह तांडव मचाया कि हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के तीन बिजली घरों को चूहों ने ठप करा दिया। चौथा बिजलीघर फाल्ट की वजह से बंद हो गया। ऐसे में रात भर करीब 52 गांव के 48,000 घरों की बिजली गुल हो गई। 18 घंटे तक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
बता दें कि जसरूप नगर बिजली घर के वीसीबी की इनकमिंग में सोमवार की देर रात एक चूहा घुस गया जिसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ। इस दौरान दादरी आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। धीरखेड़ा बिजली घर की मशीन में भी तीन चूहे घुस गए तथा कैली बिजली घर की मशीन में भी जबरदस्त फाल्ट हुआ। हालांकि यहां चूहा नहीं मिला लेकिन स्टाफ का कहना है कि मशीन में चूहा घुसते हुए देखा गया था। इस दौरान क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। बता दें कि पटना मुरादपुर बिजली घर में फॉल्ट होने की वजह से उससे जुड़े 15 से अधिक मोहल्लों और गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS






























