👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में किराने की दुकान करने वाले किराना व्यापारी के साथ मार पिटाई का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हापुड़ निवासी देवेंद्र सिंघल सिंभावली में हरोड़ा मोड़ पर किराने की दुकान करते हैं. बुधवार को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान हिम्मतपुर निवासी पिता-पुत्र दुकान पर आ धमके और अभद्रता शुरू कर दी. किराना व्यापारी का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज भी किया गया जिसका विरोध करने पर मारपीटाई की. सूचना मिलने पर सभी किराना व्यापार इकट्ठा हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
MAKEUP कराने पर 20% DISCOUNT: 8218124225





























